ताजा खबर
पुणे में पुलिस भर्ती दौड़ के दौरान युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़   ||    पुणे में फर्जी बाबा गिरफ्तार, महिला से शोषण और ब्लैकमेल का आरोप   ||    पटना से शुरू हुई नाइट फ्लाइट्स, समर शेड्यूल में 44 उड़ानें संचालित   ||    पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर पेट्रोल पंप में भीषण आग, बड़ा हादसा टला   ||    सोशल मीडिया पर पहचान, ‘महादेव’ बनकर किया भरोसे का खेल—पुणे में महिला से दुष्कर्म का मामला   ||    शक ने उजाड़ा घर: पति ने पत्नी की पीट-पीटकर की हत्या   ||    14 साल बाद दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी केके ठाकुर गिरफ्तार   ||    राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ को बताया गेम-चेंजर, कहा – “गॉडफादर का भी गॉडफादर”   ||    पुणे में बोरवेल ड्रिलिंग से मेट्रो टनल को नुकसान, ठेकेदार और मकान मालिक पर केस दर्ज   ||    पुणे कॉमिक कॉन में दिखा कॉमिक्स और कॉस्प्ले का रंगीन संगम   ||   

पति की मौत के बाद पत्नी ने भी की खुदकुशी, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार

Photo Source : Google

Posted On:Tuesday, April 8, 2025

पुणे न्यूज डेस्क: पुणे जिले के आळंदी से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है। कैंसर से पीड़ित पति की मौत के बाद पत्नी ने भी इंद्रायणी नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। दोनों एक-दूसरे से बेहद जुड़े हुए थे और शायद इसीलिए पत्नी ने पति की मौत को सहन नहीं कर पाया। यह दुखद घटना रविवार को घटी, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दोनों का अंतिम संस्कार भी एक ही चिता पर किया गया।

मृतकों की पहचान गंगाधर चक्रावार (65) और उनकी पत्नी गंगाणी उर्फ मंगल चक्रावार (55) के रूप में हुई है। मूल रूप से ये दंपती नांदेड के रहने वाले थे लेकिन बीते पांच साल से अपने परिवार के साथ आळंदी में रह रहे थे। वे दोनों संत ज्ञानेश्वर महाराज के दरबार में सेवा करते थे। गंगाधर कैंसर से जूझ रहे थे और उनका इलाज पुणे के एक निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन जब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया, तो उन्हें घर लाया गया।

रविवार को गंगाधर की हालत नाजुक थी, और उनकी पत्नी को अंदाजा हो गया था कि उनका अंत करीब है। उसी दिन वह घर से यह कहकर निकलीं कि वह माऊली के दर्शन के लिए जा रही हैं। उन्होंने मंदिर में दर्शन किए और फिर इंद्रायणी नदी में छलांग लगा दी। इससे पहले उन्होंने अपने मोबाइल पर स्टेटस डाला – "मैं देव दर्शन के लिए जा रही हूं", जो बाद में एक आखिरी संदेश बन गया।

पत्नी के घर से निकलने के कुछ समय बाद ही गंगाधर ने भी दम तोड़ दिया। उधर, जब मां देर रात तक वापस नहीं लौटीं, तो बच्चों ने उनकी तलाश शुरू की। देर रात पुलिस से सूचना मिली कि एक महिला का शव इंद्रायणी नदी में मिला है, जो गंगाणी का ही था। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पूरी तरह टूट चुका है। दोनों के प्रेम और एकसाथ विदाई ने इलाके के हर शख्स की आंखें नम कर दीं।


पुणे और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. punevocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.